चित्तौड़गढ़

एटीएस की टीम किस लिए पहुंची चित्तौडग़ढ़

सदर थाना पुलिस की ओर से चार पिस्टल सहित पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ के लिए एटीएस की टीम बुधवार को चित्तौडग़ढ़ पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की।
less than 1 minute read
chittorgarh
एटीएस की टीम किस लिए पहुंची चित्तौडग़ढ़


चित्तौडग़ढ़. सदर थाना पुलिस की ओर से चार पिस्टल सहित पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ के लिए एटीएस की टीम बुधवार को चित्तौडग़ढ़ पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एटीएस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा ने बताया कि हथियार मध्यप्रदेश से लाए गए है तो किन लोगों से खरीदे गए थे और किन लोगों को बेचे गए या फिर किन्हें सप्लाई किए जाने थे, इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर सदर थाना पुलिस ने पिस्टल सहित पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से मण्डफिया थानान्तर्गत सेगवा निवासी कन्हैयालाल उर्फ काना पुत्र कालूराम जाट को एक दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया। जबकि बोदियाना निवासी जसवंत गिरी पुत्र रमेश गिरी गोस्वामी व चिकारड़ा निवासी कन्हैयालाल उर्फ काना पुत्र मोहनलाल खटीक को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इधर, जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हथियार बरामदगी की घटनाओं ने पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी है।

Published on:
24 Jan 2019 02:27 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी