चित्तौड़गढ़

रोडवेज बसों में यात्रा के लिए क्यों उमड़ी महिलाओं की भीड़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा होने के कारण शुक्रवार को बसों में उनको भीड़ रही।
less than 1 minute read
chittorgarh
रोडवेज बसों में यात्रा के लिए क्यों उमड़ी महिलाओं की भीड़



चित्तौडग़ढ़.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा होने के कारण शुक्रवार को बसों में उनको भीड़ रही। हर बस में मुसाफिरों में 60-70 प्रतिशत संख्या महिलाओं और युवतियों की रही।कई बसों में तो पैर रखने की जगह नहीं थी। चित्तौडग़ढ़ डिपो पर सुबह से ही महिला व युवतियों की खासी भीड़ रही। हालांकि महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा करने की सुविधा तो दी गई लेनिक अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। जिसकी वजह से महिलाओं को खासी परेशानी हुई। यात्रियों को सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। महिला यात्रियों ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा तो कर दी लेकिन अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है।
अजमेर व कपासन रुट पर बढ़ा यात्री भार
नि: शुल्क यात्रा को लेकर अजमेर व व कपसान रुट पर यात्री भार बढ़ा।इन रुटों पर चलने वाली बसों में अधिक भीड़ थी। महिला सीट के लिए खिड़कियों से बैग रखकर सीट रोक रही थी और कुछ महिलाएं चालक सीट के इधर से बस में चढ़ रही थी। बस स्टेण्ड पर सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।

Published on:
08 Mar 2019 10:52 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी