चित्तौड़गढ़

कॉलेजों में क्यों मची हलचल, छात्रनेताओं की किस लिए बढ़ी घड़कने

छात्र संगठनों के प्रतीक्षा की घडिय़ा समाप्त करते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा कर ही दी।
2 min read
chittorgarh
कॉलेजों में क्यों मची हलचल, छात्रनेताओं की किस लिए बढ़ी घड़कने



चित्तौडग़ढ़. छात्र संगठनों के प्रतीक्षा की घडिय़ा समाप्त करते हुए राज्य सरकार ने सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा कर ही दी। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। इसके अनुसार प्रदेश में दो चरणों में ३१ अगस्त एवं १० सितम्बर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा लेकिन मतगणना पूरे प्रदेश में एक साथ ११ सितम्बर को होगी। जोधपुर संभाग को छोड़ राज्य के शेष क्षेत्रों में छात्रसंघ चुनाव ३१ अगस्त को होंगे। चित्तौडग़ढ़ शहर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित जिले के निम्बाहेड़ा, सांवलियाजी, कपासन व रावतभाटा के महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव ३१ अगस्त को होंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन २३ अगस्त को हो जाएगा। नामांकन भरने का कार्य २५ अगस्त को होगा। मतदान के बाद मतगणना ११ सितम्बर को होने तक ११ दिन की अवधि में छात्रसंघ चुनाव मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में कॉलेजों में ही रहेगी। गौरतलब है कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार महाविद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के ८ से १० सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव कराना जरूरी है।

एनएसयूआई एवं विद्यार्थी परिषद के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव
छात्रसंघ चुनावों को दोनों प्रमुख छात्र संगठनों एनएसयूआई एवं विद्यार्थी परिषद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही संगठनों के चुनावी दावेदार औपचारिक घोषणा होने से पहले ही सक्रिय हो चुके है। बिना नामांकन भरे ही स्वयंं को चुनावी दावेदार बताते हुुए पोस्टर भी शहर की दीवारों पर लग चुके है। चुनावी घोषण होते ही अब दोनों संगठन प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुट गए है।

चुनावी वर्ष होने से बढ गया महत्व
राज्य में इस वर्र्ष के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित होने से छात्रसंघ चुनावों का राजनीतिक दृष्टि से महत्व बढ़ गया है। महाविद्यालयों में पढऩे वाले अधिकतर छात्र विधानसभा चुनाव के मतदाता भी है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस से सम्बद्ध एनएसयूआई एवं भाजपा से जुड़े विद्यार्थी परिषद में से किसका पलड़ा भारी रहता है इस पर नजर रहेगी। इन परिणामों को युवाओं के राजननीतिक रूझान के रूप में भी देखा जा सकता है।
....................
ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम
मतदाता सूचियों का प्रकाशन- २३ अगस्त सुबह १० से दोपहर ३ बजे तक
मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त करना- २४ अगस्त सुबह १० से दोपहर १ बजे तक
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन-२४ अगस्त दोपहर एक से शाम ५ बजे तक
उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना: २५ अगस्त सुबह १० से अपराह्न ३ बजे तक
उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां प्राप्त करना- दोपहर ३ से शाम ५ बजे तक
वैैद्य नामांकन सूची का प्रकाशन: २७ अगस्त सुबह १० बजे से
उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिया जाना: २७ अगस्त सुबह ११ से दोपहर २ बजे तक
उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन- २७ अगस्त दोपहर २ से शाम ५ बजे तक
छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान- ३१ अगस्त सुबह ८ से दोपहर १ बजे तक
मतगणना एवंं चुनाव परिणामों की घोषणा- ११ सितम्बर सुबह ११ बजे से कार्य समाप्ति तक

Published on:
21 Aug 2018 09:52 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी