चित्तौड़गढ़

क्यों कहा गया कि युवा नेतृत्व ही देश को दे सकता सही दिशा

लोकसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को शहर की एक होटल में न्यू इंडिया युथ कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैन भले भाजपा का नहीं रहा लेकिन आयोजक उसी से जुड़े हुए पदाधिकारी थे। कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
less than 1 minute read
chittorgarh
क्यों कहा गया कि युवा नेतृत्व ही देश को दे सकता सही दिशा



चित्तौैडग़ढ़. लोकसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को शहर की एक होटल में न्यू इंडिया युथ कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैन भले भाजपा का नहीं रहा लेकिन आयोजक उसी से जुड़े हुए पदाधिकारी थे। कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता इस राष्ट्र के प्रति होनी चाहिए और जो इस राष्ट्र के लिए काम कर रहे है, उनका सहयोग करके गौरवशाली भारत का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का भारत बदलता और उभरता भारत है। समूचे विश्व मे भारत की स्वीकार्यता बढ़ चुुकी है। एक सशक्त सरकार के लिए शत प्रतिशत मतदान होना जरूरी है एवं प्रत्येक युवा को उसके लिए काम करने की आवश्यकता है
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि युवाओं को आज के परिप्रेक्ष्य में हालातों को देखते हुए देश के लिए मरने की नहीं जीने की आवश्यकता है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, लोकसभा चुनाव देश के सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है। देश मे एक ऐसी सरकार है, जो आंतकवाद जैसे मुद्दे पर अपना कड़ा रुख अपना रही है। उन्होंने कहा कि आंतकवादियों और पत्थरबाजों का समर्थन करने वाले लोगो में और राष्ट्रीयता के लिए काम करने वाले लोगों में अंतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों से ही निश्चित रूप से सोच में सकारात्मक बदलाव आता है। ओस्तवाल ग्रुप ऑफ कॉलेज मंगलवाड़ के विजय ओस्तवाल ने भी युवाओं की बदलती सोच व देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम सयोंजक श्रवण सिंह राव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रवि विराणी ने किया। आभार भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने जताया।

Published on:
13 Mar 2019 01:32 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी