चित्तौड़गढ़

नदी में कूदी महिला, सिपाही ने बचाई जान

प्रेमी के दिए विवाह के झांसे में आई एक महिला ने शुक्रवार को गंभीरी नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन एक सिपाही व युवक ने नदी में छलांग लगाकर महिला के प्राण बचा लिया। कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
2 min read
chittorgarh
नदी में कूदी महिला, सिपाही ने बचाई जान

चित्तौडग़ढ़.प्रेमी के दिए विवाह के झांसे में आई एक महिला ने शुक्रवार को गंभीरी नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन एक सिपाही व युवक ने नदी में छलांग लगाकर महिला के प्राण बचा लिया। कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
शहर की एक महिला के इंदौर निवासी चेतन खुराना नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गए। युवक ने उसे विवाह करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में वह विवाह करने से मुकर गया। प्रेमी की ओर से विवाह करने से इनकार करने के बाद शुक्रवार दोपहर महिला गंभीरी नदी पर पहुंची और पुलिया पर टूटी हुई जालियों से निकलकर पीलर पर खड़ी हो गई। वहां उसने मोबाइल पर किसी से बात की। कुछ देर चले इस घटनाक्रम को देखकर नदी की पुलिया पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह नदी में कूदकर जान देने की धमकी देती रही। इस दौरान एक युवक ने जाली में घुसकर महिला को अनहोनी से बचाने के लिए पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह नदी में कूद गई। वहां मौजूद युवक भिश्ती खेड़ा निवासी राशीद उर्फ कालू और गांधी नगर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही कुलदीप कृष्ण ने भी नदी में छलांग लगा दी और कुछ ही देर में महिला को बाहर निकाल लिया। उसे सांवलियाजी राजकीयसामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां तबीयत ठीक होने पर उसे पुलिस कोतवाली ले आई। महिला तलाकशुदा है और उसके दस साल का एक बेटा भी है।
वायरल हुआ वीडियो
महिला के नदी में छलांग लगाने के दौरान भीड़ में खड़े किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोश्यल मीडिया पर वायरल हो गया।
कपड़े धोने का घाट बनी नदी
गंभीरी नदी तट पर नहाने व वाहन धोने के लिए नगर परिषद की ओर से चेतावनी बोर्ड तो लगा रखा है, लेकिन यहां पर रोज लोग वाहन और कपड़े धोते नजर आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। नगर परिषद प्रशासन भी यहां सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाने तक ही सीमित रह गया।
पहले भी हो चुकी कई घटनाएं
शुक्रवार को गंभीरी नदी में महिला के छलांग लगाने का मामला शहर वासियों के लिए पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गंभीरी नदी तट पर डूबने से कई जानें जा चुकी है।
आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला जमानत पर रिहा
प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे १०-१० हजार रुपए के मुचलके पर जमानत रिहा कर दिया है। मामले की जांच गांधीनगर चौकी प्रभारी बरकत हुसैन कर रहे है।

Updated on:
03 Nov 2018 11:01 pm
Published on:
03 Nov 2018 11:01 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी