नोएडा

चित्तौड़गढ़़ बनेगा वर्ल्‍ड क्‍लास रेलवे स्टेशन, स्वीकृति जारी

रेलवे स्टेशन पर अब वर्ल्‍ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुविधाएं होगी। इसके लिए स्वीकृति जारी हो गई है। सांसद सी.पी. जोशी ने अक्टूबर में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भेंट कर चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्‍ड क्लास स्टेशन की सूची मेंं शामिल करने की मांग की थी।

less than 1 minute read
Nov 28, 2016

रेलवे स्टेशन पर अब वर्ल्‍ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुविधाएं होगी। इसके लिए स्वीकृति जारी हो गई है। सांसद सी.पी. जोशी ने अक्टूबर में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भेंट कर चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन को इण्डियन रेलवे स्टेशन डवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. की ओर से बनाए जा रहे वर्ल्‍ड क्लास स्टेशन की सूची में जोडऩे की मांग की थी।

सांसद की मांग पर मंत्री ने तुरंत ही अधिकारियों को क्रियान्विति के निर्देश दिए थे। सांसद जोशी के अनुसार इस स्वीकृति की आधिकारिक पुष्टि रेलवे ने कर दी है। इस घोषणा से अब रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्तमान में रेलवे कुछ चुनिन्दा स्टेशनों को ही इस योजना में विकसित कर रहा था। चित्तौडग़ढ़ में भी पीपीपी मोड पर इसका कार्य होगा। इस सूची में शामिल होने के बाद यहां स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

यात्री सुविधाओं के लिए वेटिंग रूम का निर्माण, एटीएम सुविधा, इंटरनेट सुविधा, हैल्प काउंटर, पार्सल सुविधा व यात्री सुविधाओं का स्पष्ट भौगोलिक वर्गीकरण, डिस्पेंनसरी एवं मेडिकल शॉप, खाली जगहों पर गार्डन सुविधा, खाली भूमि का व्यावसायिक उपयोग करने के प्रस्ताव तैयार होंगे। अगले 25 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्ताव बनेगा।

बनेगी फोटो गैलरी

चित्तौडग़ढ़ रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले एवं ट्रेनों से होकर जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही चित्तौडग़ढ़ के दर्शन हो सके। इसके लिए खाली स्थानों व दीवारों पर चित्रकारी, फोटो गैलेरी बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सांसद जोशी के प्रयासों से वर्तमान में भी यहां कई विकास कार्य प्रगति पर है।


Published on:
28 Nov 2016 07:48 pm
Also Read
View All