चित्तौड़गढ़

पानी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ पहुंचा था चित्तौड़गढ़

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Chittorgarh

चित्तौड़गढ़। दोस्तों के साथ भ्रमण पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दुर्ग आए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका लाल वापस घर लौटकर नहीं आएगा। हंसी खुशी घर से रवाना हुआ युवक नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

हादसा देख दोस्तों में मचा हड़कम्प

चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित गोमुख कुंड में डूबने से युवक पानी के आगोश में समा गया। जानकारी के मुताबिक, युवक अपने दोस्तों के साथ भ्रमण पर यहां आया था। इस दौरान नहाने के लिए सभी दोस्त कुंड के पास पहुंचे थे, जहां पर अचानक युवक का पैर फिसल गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले गहरे पानी में चला गया। माजरा देख मौके पर मौजूद दोस्तों के होश उड़ गए। दोस्त उसे बचा पाते लेकिन, पानी में डूबने के बाद उसका पता ही नहीं चल पाया। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

गोताखोरों की टीम ने चलाया तलाशी अभियान

घटना की सूचना के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद गोताखोरों को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर गौताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया। एएसआई राजू सिंह ने बताया कि पाली जिले के फालना से 50 सदस्यों का दल भ्रमण करने यहां पहुंचा था। सभी नहाने के लिए गोमुख कुंड पहुंचे थे। इस बीच युवक के पानी के पास जाने से उसका पैर फिसल गया। इससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पाली जिले के फालना का निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के घर वालों को घटना की जानकारी दी है।

Updated on:
19 Aug 2018 09:55 pm
Published on:
19 Aug 2018 09:23 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी