घटना की सूचना पुलिस को दी तो एएसआई रामनिवास, एएसआई सुभाष शर्मा, एचसी ओम मीणा आदि मौके पर पहुंचे तथा पूरी जानकारी लेकर आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
रतनगढ़. कस्बे के मुख्य बाजार में दिन दहाड़े एक व्यापारी का दुकान खोलते समय रखा हुआ रुपयों से भरा थैला देखते-देखते चोरों ने पार कर दिया। हुआ यूं कि अगुणा बाजार में उक्त व्यापारी हमेशा की तरह दुकान पर आए और पांच लाख रुपए व खाता बहियों से भरा थैला दुकान के आगे रखकर शटर खोल रहे थे। इतने में एक लड़के ने दुकानदार की चप्पल थोड़ी दूर ले जाकर रख दी। दूसरा युवक सामान लेने के बहाने खड़ा हो गया और बोला कि चप्पलें इतनी दूर क्यों खोली हैं।
उक्त दुकानदार चप्पल लेने गया तो युवक ने नोटों व बहियों से भरा थैला उठाया तथा बाइक पर बैठ कर दूसरे युवक के साथ फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी तो एएसआई रामनिवास, एएसआई सुभाष शर्मा, एचसी ओम मीणा आदि मौके पर पहुंचे तथा पूरी जानकारी लेकर आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।