चूरू

खुश खबर : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करेगी चूरू जिले में प्रवेश, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, बीकानेर-दिल्ली रूट पर चलेगी

जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का चूरू रेलवे स्टेशन पर 5 मिनिट तथा रतनगढ़ जंक्शन पर 2 मिनिट का ठहराव होगा।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025

चूरू. बीकानेर रेल मंडल के रेल सेवाओं में किए जा रहे विस्तार के क्रम में अब वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) रेलगाड़ी मरुस्थलीय जिले चूरू (Churu) में प्रवेश करेगी। रेल मंडल के अनुसार यह एक्सप्रेस ट्रेन का रतनगढ़ और चूरू में ठहराव होगा। ट्रेन से चूरू जिले के यात्रियों को चंद घंटे में दिल्ली पहुंचने में बेहतरीन सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का चूरू रेलवे स्टेशन पर 5 मिनिट तथा रतनगढ़ जंक्शन पर 2 मिनिट का ठहराव होगा।

बीकानेर प्रस्थान : सुबह 5.45 बजे

रतनगढ़ : आगमन 7.18, प्रस्थान 7.20

चूरू : आगमन 8, प्रस्थान 8.05 बजे

रेवाड़ी : आगमन 10.45 बजे, प्रस्थान 10.47 बजे

दिल्ली : सुबह 11 बजे आगमन

दिल्ली : शाम 4.45 बजे प्रस्थान

रेवाड़ी : आगमन शाम 6 बजे, प्रस्थान 6.02

चूरू : आगमन रात 8.20 बजे, प्रस्थान 8.25

रतनगढ़ : आगमन 8.53, प्रस्थान 8.55

बीकानेर : आगमन रात 11 बजे

Updated on:
21 Aug 2025 12:19 pm
Published on:
21 Aug 2025 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर