कम्‍प्‍यूटर

इन सिंपल ट्रिक से कीबोर्ड खराब होने पर भी मजे से कर सकते हैं टाइपिंग, जानें कैसे

हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कीबोर्ड के भी टाइपिंग कर सकते हैं।

2 min read
इन सिंपल ट्रिक से कीबोर्ड खराब होने पर भी मजे से कर सकते हैं टाइपिंग, जानें कैसे

नई दिल्ली: अगर मान लें आप अपने केप्यूटर या लैपटॉप पर कीबोर्ड की मदद से कोई जरूरी काम कर रहे हैं और उसी वक्त आपका कीबोर्ड खराब हो जाए तो आप क्या करेंगे। इसके लिए अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कीबोर्ड के भी टाइपिंग कर सकते हैं।

ऐसे करें माउस से टाइपिंग

ये भी पढ़ें

DSLR Camera बन जाएगा आपका साधारण सा स्मार्टफोन, बस फ्री में करें ये छोेटा सा काम

इसके लिए आपको पीसी में पहले से मौजूद ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस कीबोर्ड को खोजने के लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करना होगा। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। इसके अलावा आप विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप कर वर्चुअल कीबोर्ड को खोज सकते हैं। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

माउस का क्लिक खराब होने पर ऐसे करें टाइपिंग

अब आप सोच रहे होंगे की माउस का क्लिक खराब हो जाए तो क्या टाइप कर सकते हैं। जी हां, माउस का क्लिक खराब होने के बावजूद भी आप क्लिक कर सकते हैं। इसके लिए आपको माउस कर्सर को उस अक्षर के ऊपर ले जाना होगा जिसे टाइप करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप V टाइप करना चाहते हैं तो कर्सर को V पर ले जाएं और कुछ समय के लिए वहीं रखें। इसके बाद बिना क्लिक किए यह अक्षर खुद ब -खुद टाइप हो जाएगा। इसके लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की ‘सेटिंग’ में बदलाव करना होगा। इसके अलावा आप बोल कर भी टाइप कर सकते हैं। इसके लिए क्रोम एक्सटेंशन VoiceNote II - Speech to text की मदद ले सकते हैं। इस एक्सटेंशन से बोलकर किसी भी लेख को टाइप किया जा सकता है। इसे आप क्रोम वेबस्टोर से ब्राउजर में शामिल कर लें। इसका प्रयोग करने के लिए क्रोम ब्राउजर खोलें। इसके बाद बाईं ओर दिए गए ‘एप’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद वॉयस नोट सामने आ जाएगा, जिस पर क्लिक करके उसका प्रयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Jio 98 Vs Airtel 99 प्लान: इन दोनों में से ये प्लान रहेगा आपकेे लिए बेस्ट
Published on:
17 Jul 2018 01:36 pm
Also Read
View All