क्रिकेट

पांच हजार सेना के जवानों को मिलेगा रांची टेस्ट देखने का मौका, जेएससीए ने बांटे फ्री टिकट

रांची के टेस्ट मैच के दौरान पांच हजार सेना के जवानों के रहने की उम्मीद है। एसोसिएशन ने उनकी देशसेवा के लिए अपनी तरफ से यह ट्रिब्यूट दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 9:19 PM IST
india vs SA

रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (जेएससीए) ने बड़ी पहल करते हुए यह घोषणा की है कि वह राज्य की राजधानी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सेना के जवानों को 5000 टिकट फ्री में देगी। बता दें कि सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 19 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 बढ़त लेकर अपराजेय स्थिति में है।

एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने दी जानकारी

जेएससीए के सेक्रेटरी संजय सहाय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के 5000 टिकट सीआरपीएफ, सेना के अन्य जवानों और एनसीसी कैडेट्स के लिए निकाल कर रख दिए हैं। यह देशसेवा करने वाले लोगों को हमारी तरफ से ट्रिब्यूट है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने अलग-अलग जिलों के स्कूलों में जाकर बच्चों को भी टिकट दिए हैं। इस स्टेडियम की क्षमता 39000 हजार है।

झारखंड के धोनी का जगजाहिर है सेना से लगाव

बता दें कि झारखंड की तरफ से क्रिकेट खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी झारखंड से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सेना के प्रति उनका लगाव जगजाहिर है। वह विश्व कप के मैच में भी सेना का चिह्न वाला दास्ताना पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे। आईसीसी के आपत्ति जताने पर वह अगले मैचों में इस दास्ताने के साथ नहीं उतरे थे। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के साथ सेना की ट्रेनिंग ली है।

Updated on:
17 Oct 2019, 9:19 PM IST
Published on: