क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले कर्नाटक के पहले गेंदबाज बने अभिमन्यु मिथुन

अपने जन्मदिन के दिन ही इस क्रिकेटर ने हासिल की दमदार उपलब्धि
less than 1 minute read
Oct 25, 2019
abhimanyu_mithun.jpg

बेंगलुरू। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ( Abhimanyu Mithun) विजय हजारे ट्रॉफी ( Vijay Hajare Trophy ) में हैट्रिक लेने वाले कर्नाटक के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मिथुन ने यह उपलब्धि शुक्रवार को अपने 30वें जन्मदिन पर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल में हासिल की।

मिथुन ने तमिलनाडु की पारी के आखिरी ओवर में शाहरुख खान (27), एम. मोहम्मद (10), मुरुगन अश्विन (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरूख को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर महमूद का कैच देवदूत पडीक्कल ने पकड़ा। अश्विन का कैच कृष्णाप्पा गौतम ने लपका और इसी के साथ मिथुन ने अपनी हैट्रिक पूरी की।

मिथुन ने इस मैच में कुल पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मुरली विजय को आउट कर तमिलनाडु को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। इसके बाद उन्होंने विजय शंकर (38) को बाहर भेजा।

Updated on:
25 Oct 2019 03:49 pm
Published on:
25 Oct 2019 03:31 pm