5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वैभव सूर्यवंशी बहुत छोटा है’, सुरेश रैना ने टीनेजर सनसनी को रेड बॉल क्रिकेट खिलाने पर उठाए सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को लगता है कि अभिषेक शर्मा को टेस्‍ट क्रिकेट खेलना चाहिए। लेकिन, 15 साल का वैभव सूर्यवंशी बहुत छोटा है। उन्‍होंने सवाल उठाया कि क्या वह और उसके कोच अभी से उसे खिलाना चाहते हैं?
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 05, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Suresh Raina on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी व्‍हाइट बॉल के बाद अब रेड बॉल दलीप ट्रॉफी 2026 में भी धमाल मचा रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को लगता है कि उन्‍हें अभी से टेस्‍ट क्रिकेट नहीं खिलाना चाहिए। इसके लिए वह अभी बहुत छोटे हैं। टीनेजर सनसनी की जगह उन्‍होंने अभिषेक शर्मा को टेस्‍ट क्रिकेट खिलाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्‍होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में पंत को एक्‍स फैक्‍टर बताते उनकी कड़ी मेहनत और परफॉर्मेंस की तारीफ के साथ उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया है।

'वैभव सूर्यवंशी अभी बहुत छोटा है'

रैना ने आकाश चौपड़ा के यू ट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें लगता है कि विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए और सवाल किया कि क्या आईपीएल टीम के मालिक और राज्य संघ खिलाड़ियों के दिमाग में खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट को डाल रहे हैं। रैना ने कहा कि अभिषेक को टेस्ट खेलना चाहिए। लेकिन, 15 साल का वैभव सूर्यवंशी इस फॉर्मेट के लिए अभी बहुत छोटा है। साथ ही सवाल किया कि क्या वैभव खुद और उसके कोच चाहते हैं कि वह अभी खेले।

'उनमें वो एक्‍स फैक्टर है'

वहीं, उन्‍होंने ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है। मैं बहुत खुश हूं। हर कोई अच्छा करता है, लेकिन वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह टेस्ट में बहुत रन बना रहे हैं। उनमें वो एक्‍स फैक्टर है। मुझे लगता है कि वह व्हाइट-बॉल और आईपीएल में भी मैच्योर होंगे। उन्होंने सच में बहुत अच्छा किया है। लिमिटेड ओवर्स की पिक्चर से बाहर होने के बावजूद, पंत ने खुद को भारत के टेस्ट सेटअप के एक अहम सदस्य के तौर पर स्थापित किया है।

ऋषभ पंत का टेस्‍ट करियर

बता दें कि पंत ने 52 टेस्ट मैचों में 43.82 के औसत से 3,725 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले महीने शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। ​​पंत ने तीन पारियों में 56 के शानदार औसत से 168 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।