5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव, देखें प्लेइंग 11

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Sep 05, 2026

Shake Hands in Ind vs Pak Match

मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाती भारत और पाकिस्‍तान की महिला खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

India vs Pakistan, Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय महिला टीम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।

फातिमा सना ने टॉस के दौरान क्या कहा

टॉस जीतने के बाद फातिमा सना ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं, क्योंकि हम यहां स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "अच्छी बात है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है। कप्तान के तौर पर 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। सबसे जरूरी है कि खेल का मजा लिया जाए। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है। नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं। वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं। प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया है। मुनीबा अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने 3 विकेट झटके थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़। 

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।