
ईशान किशन ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक (photo - BCCI)
East Zone vs South Zone Duleep Trophy Final: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 1 साल के भीतर एक और ट्रॉफी जीतने का मौका मिला है। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पिछले साल दिसंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था। अब उनकी कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और साउथ जोन से भिड़ने के लिए तैयार है। ईस्ट जोन में सिर्फ ईशान ही नहीं, बल्कि अनुकूल रॉय, कुमार कुशाग्र और विराट सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो झारखंड की टीम का हिस्सा थे।
ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना चुकी है, जहां उनका सामना अब साउथ जोन से होगा। साउथ जोन ने अब तक 13 बार खिताब जीता है, तो वहीं ईस्ट जोन दो बार चैंपियन बना है। ईस्ट जोन की टीम आखिरी बार 2013 में चैंपियन बनी थी, तो वहीं साउथ जोन ने आखिरी खिताब 2023 में जीता था। इस बार ईस्ट जोन को खिताब दिलाने के लिए सिर्फ ईशान नहीं बल्की उनके झारखंड टीम के साथी अनुकूल रॉय और कुमार कुशाग्र भी टीम में शामिल हैं। यही नहीं मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी भी उनके साथ होंगे।
दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 6 सितंबर से खेला जाएगा, जहां उनके सामने तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन होगी। उस टीम में मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, नारायण जगदीशन जैसे खिलाड़ी होंगे।
अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ईस्ट जोन के सुदीप कुमार सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने दो मैचों की तीन पारियों में 185 रन बनाए हैं। वहीं, ईस्ट जोन के शाहबाज अहमद 167 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तिलक वर्मा ने भी एक मैच की दो पारियों में 167 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी तीन पारियों में 140 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), विराट सिंह, एमडी कौनैन क़ुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल और शिखर मोहन।
Updated on:
05 Sept 2026 03:42 pm
Published on:
05 Sept 2026 03:42 pm
