5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027 से पहले Sanju Samson को CSK का कप्तान बनाने की मांग, दिग्गज क्रिकेटर ने बताई सबसे बड़ी वजह

IPL 2027: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदा गोपाल रमेश ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाने का समर्थन किया है। उन्होंने संजू की कप्तानी के अनुभव और टीम प्लेयर के तौर पर उनकी खूबियों को इसकी बड़ी वजह बताया।
2 min read
Google source verification
sanju samson century

संजू सैमसन ने आईपीएल करियर में पांचवां शतक लगाया है (Photo - IPL)

IPL 2027 CSK Captain News: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सदा गोपाल रमेश ने संजू सैमसन को आईपीएल 2027 से पहले सीएसके का कप्तान बनाने का समर्थन किया है। उन्होंने इसकी सबसे बड़ी वजह भी बताई कि क्यों सीएसके को संजू सैमसन को कप्तान बना देना चाहिए। संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। इस सीजन से पहले वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे और वहां टीम की कप्तानी भी करते थे। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह पिछले सीजन लगातार बल्ले से जूझते नजर आए थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने संजू सैमसन को कप्तान बनाने की बात कही है।

संजू को कप्तान बनाने की बताई बड़ी वजह

सदा गोपाल रमेश ने बताया कि संजू सैमसन के पास राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का अनुभव भी है। साथ ही, वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए बताया कि वह इसलिए भी उन्हें कप्तान बनना चाहिए, क्योंकि वह सबसे बेहतरीन टीम प्लेयर हैं। उन्होंने कहा कि सीएसके का कप्तान जरूर बदल देना चाहिए और अगर वह बदलता है, तो संजू सैमसन को कप्तान बनना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ कप्तान बदल देने से चेन्नई सुपर किंग्स की सारी प्रॉब्लम ठीक नहीं हो जाएंगी।

संजू सैमसन ने आईपीएल में 66 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 33 में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में भी पहुंची है और प्लेऑफ में भी जगह बना चुकी है। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स को कई और भी चीजें बदलनी होंगी।

ऋतुराज का फॉर्म रहा था खराब

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 28 की औसत से 337 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट पहली बार इतना कम रहा। उनके खराब प्रदर्शन के बाद ही लगातार सीएसके की कप्तानी और लीडरशिप को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले एस. बद्रीनाथ ने भी गायकवाड़ को कप्तानी से हटाने की बात की थी। उनका मानना था कि गायकवाड़ को कप्तानी से हटाकर सिर्फ बैटिंग पर फोकस करने के लिए कह देना चाहिए।

आपको बता दें कि आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। टीम स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद नए हेड कोच की तलाश में है, तो वहीं धोनी के फ्यूचर पर भी सवाल है। सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे या नहीं?