5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कौन हो सकता है भारत का बेस्ट बैकअप ओपनर? वसीम जाफर ने बताया नाम

Wasim Jaffer on back-up opener: ICC ODI World Cup 2027 के लिए पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर संजू सैमसन को बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखता हैं। उन्‍होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए। बेस्‍ट बैकअप ओपनर के नाम भी सुझाए हैं, जो नियमित ओपनर रोहित शर्मा या शुभमन गिल की अनुपस्थिति में बेहतर काम कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 05, 2026

Wasim Jaffer on back-up opener

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Wasim Jaffer on back-up opener in ODI World Cup 2027: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को लगता है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संजू के साथ कंसिस्टेंसी बड़ा मुद्दा है और उन्हें सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी अच्छा काम कर सकते हैं। उनके पास 50-ओवर क्रिकेट के लिए टेक्निक है, वह स्ट्राइक अच्छी तरह से रोटेट करते हैं और बहुत ऑर्थोडॉक्स क्रिकेट खेलते हैं।

संजू सैमसन बैकअप ओपनर के तौर पर वनडे प्लान में क्‍यों फिट नहीं?

दूरदर्शन पर द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में बोलते हुए वसीम जाफर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के टॉप ऑर्डर रोड मैप पर डिटेल में अपनी राय शेयर की। क्या संजू सैमसन बैकअप ओपनर के तौर पर लंबे समय के वनडे प्लान में फिट बैठते हैं? इस पर जाफर ने जोर देकर कहा कि वनडे क्रिकेट की मिडिल ओवर की मांगों के लिए लगातार कंसिस्टेंसी और ऑर्थोडॉक्स गेम मैनेजमेंट की जरूरत है।

'संजू को टी20 क्रिकेट खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए'

उन्होंने कहा कि मैं संजू सैमसन को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखता। मुझे लगता है कि उनके साथ कंसिस्टेंसी की थोड़ी दिक्कत है। वनडे क्रिकेट में आपको थोड़ी और कंसिस्टेंसी की जरूरत होती है, क्योंकि क्रीज पर ज्‍यादा समय बिताना होता है। संजू ने अपने पिछले वनडे में जरूर सेंचुरी बनाई है, लेकिन उन्होंने काफी वनडे क्रिकेट खेला है और कंसिस्टेंसी उनके लिए एक दिक्कत रही है। भारत के पास संजू सैमसन से बेहतर कुछ ऑप्शन हैं। इसलिए संजू को टी20 क्रिकेट खेलने के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए।

संजू का वनडे और टी20 इंटरनेशनल करियर

बता दें कि संजू सैमसन ने अब तब 16 वनडे की 14 पारियों में 56.66 के औसत से 510 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम तीन शतक और अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्‍होंने 66 मैचों की 58 पारियों में 27.01 के औसत से 1,432 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। संजू के लिए सबसे बड़ा पल इस साल टी20 वर्ल्ड कप में आया, जब उन्होंने भारत को खिताब जिताने के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता।

जाफर ने सुझाए तीन नाम

जाफर ने कहा कि संजू की जगह यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी अच्छा काम कर सकते हैं। उनके पास 50 ओवर क्रिकेट के लिए टेक्निक है, वह स्ट्राइक अच्छी तरह से रोटेट करते हैं और बहुत ऑर्थोडॉक्स क्रिकेट खेलते हैं। उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उसी तरह खेलते हैं। 50 ओवर क्रिकेट में आपको उस स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत होती है। हमने देखा कि विराट कोहली यह कैसे करते रहे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग