क्रिकेट

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को चेताया, टीम के बैलेंस पर की तीखी टिप्पणी

Abhinav Mukund comment on Sunrisers Hyderabad before IPL 2026: पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी 10 में से 10 है, लेकिन गेंदबाजी महज 1। लियाम लिविंगस्टन पर की गई भारी खर्च को उन्होंने गैर जरूरी बताते हुए टीम के बैलेंस पर सवाल उठाए।

2 min read
Mar 21, 2026
IPL 2026 से पहले अभिनव मुकुंद की सनराइजर्स हैदराबाद पर टिप्पणी (फोटो: IANS)

Abhinav Mukund comment on Sunrisers Hyderabad before IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के टीम बैलेंस पर बेहद तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान कहा कि टीम की बल्लेबाजी भले ही लीग में सबसे विस्फोटक हो, लेकिन गेंदबाजी विभाग इतना कमजोर है कि यह फर्क टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

ये भी पढ़ें

ये 13 खिलाड़ी बने अपनी-अपनी टीमों के लिए सिरदर्द, कोई पूरे सीजन से बाहर, किसी के खेलने पर सस्पेंस

बल्लेबाजी को 10, तो गेंदबाजी को 1 अंक दिया

अभिनव मुकुंद ने सनराइजर्स के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर टीम की बल्लेबाजी को 10 में से 10 अंक दिए जाएं, तो गेंदबाजी को मुश्किल से 1 ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर किसी भी टीम के लिए खतरनाक है, खासकर हैदराबाद की फ्लैट पिचों पर, लेकिन गेंदबाजी में यह असंतुलन टीम के लिए घातक साबित हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सनराइजर्स का बोलिंग अटैक काफी हद तक अनुभवहीन है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी राज्य की फर्स्ट क्लास टीमों में भी लगातार जगह नहीं बना पा रहे हैं और सिर्फ ट्रायल के आधार पर चुने गए हैं। मुकुंद के अनुसार जब भी हैदराबाद ने अच्छा प्रदर्शन किया, उसके पीछे भुवनेश्वर कुमार या टी. नटराजन जैसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। अब इस जिम्मेदारी को हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को उठाना होगा।

लिविंगस्टन पर मोटा पैसा खर्चने को बताया गलत फैसला

मुकुंद ने यह सवाल भी उठाया कि जब टीम के पास पहले से हेनरिक क्लासेन (Henrique Klassen), ट्रैविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (ABhishek Sharma) जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे, तो नीलामी में 13 करोड़ रुपए खर्च करके इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) को खरीदना कितना समझदारी भरा फैसला था। उनके मुताबिक, टीम को बल्लेबाजी पर और पैसा लगाने की बजाय गेंदबाजी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए था।

2026 सीजन के लिए सनराइजर्स का खेमा

हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) चोट से उबर रहे हैं, इसलिए आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा।
ऑलराउंडर: नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, कामिंदु मेंडिस और शिवम मावी जैसे हरफनमौला खिलाड़ी टीम में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं।
गेंदबाज: फास्ट बॉलिंंग अटैक में पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले और साकिब हुसैन शामिल हैं, जबकि स्पिन विभाग में जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा और अमित कुमार हैं।

Also Read
View All

अगली खबर