क्रिकेट

अभिषेक शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ T20i सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर सूर्या-पंड्या और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

Most runs for India vs England in T20Is: इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा अक्‍सर लय में नजर आते हैं। वह अब सिर्फ 7 मैचों में इंग्‍लैंड के खिलाफ 347 रन बना चुके हैं। अगर वह इसी प्रदर्शन को दोहराते हैं तो इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले कई दिग्‍गजों को पछाड़ सकते हैं।
less than 1 minute read
Jul 03, 2026
Most runs for India vs England in T20Is
अभिषेक शर्मा ( फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Most runs for India against England: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। चेस्‍टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पहला मैच बारिश से धुल गया था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में इस पूरी सीरीज में सबकी नजर उन पर ही टिकी होंगी, जो एक साल बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान गंवा चुके हैं। अब उनके पास शीर्ष स्‍थान हासिल करने के साथ कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है।

इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा T20i रन में दिग्‍गजों को पछाड़ने का मौका

भारतीय स्‍टार सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 7 मैचों की 7 पारियों में इंग्‍लैंड के खिलाफ 347 टी20 इंटरनेशनल रन बनाकर एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे कई दिग्‍गजों को पीछे छोड़ चुके हैं। अब उनसे आगे सिर्फ चार भारतीय दिग्‍गज सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। पिछले कुछ समय से जिस तरह से अभिषेक शर्मा का बल्‍ला चल रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि वह इसी सीरीज में सूर्या, पंड्या और रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाना थोड़ा मुश्किल है।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरस्ट्राइक रेट
1विराट कोहली212164880*135.00
2रोहित शर्मा1615467100*139.82
3हार्दिक पांड्या211944163151.54
4सूर्यकुमार यादव1413360117172.24
5अभिषेक शर्मा77347135219.62
6एमएस धोनी141229656133.93
7सुरेश रैना131129263135.81
8केएल राहुल1111247101*135.71
9श्रेयस अय्यर7621768141.83
10शिवम दुबे5516853178.72

भारत-इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरस्ट्राइक रेट
1जोस बटलर (इंग्लैंड)292566983*143.87
2विराट कोहली (भारत)212164880*135.00
3रोहित शर्मा (भारत)1615467100*139.82
4हार्दिक पांड्या (भारत)211944163151.54
5सूर्यकुमार यादव (भारत)1413360117172.24
6जेसन रॉय (इंग्लैंड)151535667131.85
7अभिषेक शर्मा (भारत)77347135219.62
8इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)161434771141.63
9एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)101033186*134.55
10एमएस धोनी (भारत)141229656133.93
Updated on:
03 Jul 2026 05:02 pm
Published on:
03 Jul 2026 05:02 pm