
इंग्लैंड के खिलाफ विकेट का जश्न मनाते शाहीन अफरीदी। (फोटो सोर्स: एक्स@/ICC)
Shaheen Afridi on Shadab Khan: शादाब खान और हारिस रऊफ की 10वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 89 रन की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार रात बेहद ही रोमांचक जीत दर्ज की है। यह पारी तब आई जब मेजबान टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 154 रन पर 9 विकेट गंवाकर हार की कगार पर खड़ी थी। इस मैच जिताऊ पारी ने पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी को भी अपना मुरीद बना लिया है। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी।
शाहीन अफरीदी ने इस पर कहा कि शादाब और हारिस, ने जिस तरह से 89 रन की पार्टनरशिप कर गेम खत्म किया, मैंने अपने करियर में कभी नहीं देखा। यहां तक कि जब मैं बच्चा था, तब से लेकर अब तक मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी। इसलिए एक कप्तान के तौर पर भी बहुत खुश हूं।
इस पर उन्होंने कहा कि देखिए, मुझे पता है कि दो लेफ्ट-हैंडर बैटिंग कर रहे थे। इसलिए मैं उन्हें उस समय नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। हमें लगा कि टीम में बॉलिंग में बहुत वेरिएशन है, इसलिए हम शादाब और फिर सलमान अली आगा को लाए। इसलिए हम अराफात का थोड़ा देर से लाए। इसलिए मुझे लगता है कि वह अच्छे थे, उन्होंने अच्छी बॉलिंग की।
हम बस रजाउल्लाह की पेस और बाउंसर चाहते हैं। उन्होंने हैरी ब्रूक को जिस तरह से रन आउट किया है, वह विकेट हमारे लिए जरूरी था और उन्होंने हमारे लिए बहुत अच्छा किया। अगले मैच के लिए टॉप-ऑर्डर में बदलाव होंगे या नहीं? इस पर उन्होंने कहा कि हां हो सकता है। हमें टॉप-ऑर्डर से कुछ रन चाहिए। हम संघर्ष कर रहे हैं। हमें पावरप्ले में अटैकिंग गेम की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ गेम में हम टीम में वह एनर्जी लाएंगे।
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि हमने गेंदबाजी में कुछ गलत किया। हमने उन्हें रोकने के लिए बहुत अच्छा काम किया। हम लगभग गेम जीतने वाले थे। जाहिर है, हमने शायद बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं लगाए, लेकिन लड़कों ने बॉल और फील्डिंग में जो मेहनत की, वह बिल्कुल जबरदस्त थी। मैं इससे ज़्यादा और कुछ नहीं मांग सकता था।
Updated on:
26 Oct 2026, 9:00 AM IST
Published on:
26 Oct 2026, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.