26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण

Pakistan ODI Tri-Series Final Scenario: शादाब खान के शतक और 10वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी के दम पर पाकिस्‍तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद अब भी फाइनल में पहुंच सकती है। आइये इसका पूरा गणित आपको बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Oct 2026, 8:20 AM IST

Pakistan ODI Tri-Series Final Scenario

गेंदबाज गस एटकिंसन से चर्चा करते इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: cricinfo)

Pakistan ODI Tri-Series Final Scenario for England: वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक विकेट से बेहद ही रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उसने फाइनल में जगह बना ली। 10वें विकेट के लिए शादाब खान ने हारिस रऊफ के साथ 89 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्‍तान की जीत सुनिश्चित की। वनडे इंटरनेशनल में सफल रन चेज में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। वहीं, अब हार की हैट्रिक के बाद इंग्‍लैंड पर ट्राई सीरीज के फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इंग्लिश टीम अभी भी फाइनल में जगह बना सकती है। आइये इसका पूरा गणित आपको बताते हैं।

इंग्‍लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

पाकिस्तान ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर सबसे पहले फाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया है। वहीं, श्रीलंका की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। जबकि, इंग्लैंड की टीम लगातार 3 मैच हारने के बाद बगैर किसी अंक तीसरे और आखिरी स्थान पर है। इंग्‍लैंड का लीग चरण में आखिरी मुकाबला 29 अक्टूबर को श्रीलंका से होगा। जहां उसे फाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, इससे पहले 27 अक्‍टूबर को श्रीलंका के पाकिस्‍तान के हाथों हारने की भी दुआ करनी होगी। ये समीकरण ही अब इंग्लिश टीम को फाइनल तक पहुंचा सकते हैं।

श्रीलंका के लिए सीधे समीकरण

श्रीलंका के लीग स्‍टेज में फिलहाल 2 मैच शेष हैं। उसे अब अगले मुकाबले में 27 अक्‍टूबर को पाकिस्‍तान का सामना करना होगा, जिसहे उसे पिछले मैच में 37 रन से हराया था। अगर, श्रीलंकाई टीम अगले मैच में हार बदला चुकता करने में सफल हो जाती है, तो वह फाइनल का टिकट भी हासिल कर लेगी। अगर, वह फिर से पाकिस्‍तान से हार जाती है, तो उसे लीग स्‍टेज के आखिरी मैच में इंग्‍लैंड से भिड़ना होगा। श्रीलंका उस मैच को हारकर भी फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है, लेकिन उसे मामूली अंतर से ही हारना होगा, बड़ी हार उसे बाहर का रास्‍ता दिखा सकती है।

पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज 2026: अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)स्थिति
1पाकिस्तान33006+0.949क्वालीफाई (Q)
2श्रीलंका21102-0.348—
3इंग्लैंड30300-0.733—