क्रिकेट

गांजे को लीगल कराने के लिए एडम ज़म्पा ने पहनी 420 नंबर की जर्सी! तस्वीरें वायरल

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 43 नंबर की जर्सी पहनते हैं। लेकिन मेजर क्रिकेट लीग में वह 420 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जम्पा ने ऐसा गांजे को लीगल कराने की मांग के सपोर्ट में ऐसा किया है।

less than 1 minute read
zampa_virat.jpg

Adam Zampa Wears Jersey No 420: अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MCL) में टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LKR) के बीच खेले गए एक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए हैं। इस मैच में एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए एडम ज़म्पा ने 420 नंबर की जर्सी पहनी। जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी जमकर चर्चा हो रही है।

दरअसल जम्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 43 नंबर की जर्सी पहनते हैं। लेकिन मेजर क्रिकेट लीग में वह 420 नंबर की जर्सी पहनी है। 420 नंबर को 'मारिजुआना' से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में लोग कयास कागा रहे हैं कि क्या जम्पा ने ऐसा गांजे को लीगल कराने की मांग के सपोर्ट में ऐसा किया है। 420 का मतलब 20 अप्रैल होता है। अमेरिका में जब कोई तारीख लिखी जाती है तो महीने पहले आता है। अमेरिका में 20 अप्रैल को गांजा पीने वाले लोग छुट्टी मनाते हैं। अमेरिका में मारिजुआना को लीगल करने की मांग को लेकर कैम्पेन भी चलाये जा रहे हैं। ऐसे में लोग जम्पा के जर्सी नंबर को उससे जोड़ते हुए देख रहे हैं।

बता दें एमएलसी में लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स को अबतक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने उन्हें 69 रन से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने उन्हें 105 रन से हराया। जम्पा की टीम अंकतालिका में आखिरी स्थान पर हैं। वहीं फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स तीन मैचों में से दो जीत के साथ पहले स्थान पर है।

Published on:
18 Jul 2023 04:38 pm