क्रिकेट

वर्ल्ड कप के लिए अजीत आगरकर की प्लेइंग 11 में ये 3 बड़े खिलाड़ी नहीं बना पाए जगह

अजीत आगरकर ने अंबाती रायडू, कुलदीय यादव और भुवनेश्वर कुमार को शामिल नहीं किया है वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से होना है अभी भारतीय टीम का ऐलान होना बाकि है
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
ajit agarkar
ajit agarkar

मुंबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अब तीन महीने से भी कम का समय बचा है। आईपीएल खत्म होते ही विश्व कप का आगाज होगा। इस बीच वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकि है, लेकिन कई पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।

रायडू, कुलदीप और भुवी को नहीं दी जगह

ताजा प्लेइंग इलेवन भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने जारी की है। आगरकर ने अपनी टीम में कई चौंकाने वाले चेहरों को रखा है और कईयों को बाहर किया है। आगरकर की टीम में अंबाती रायडू, कुलदीय यादव और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिल पाई है।

आगरकर की प्लेइंग 11 में विजय शंकर को मिला चौथा स्थान

आगरकर ने प्लेइंग इलेवन में चौथे नंबर पर विजय शंकर को शामिल किया है। इसके अलावा भुवनेश्वर को बाहर कर उमेश यादव को टीम में रखा है। रवींद्र जड़ेजा भी आगकर की टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

नंबर 4 को लेकर क्या बोले आगरकर?

अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर अजीत आगरकर ने कहा, ''मेरा नंबर-4 थोड़ा आश्चर्य में डालेगा, क्योंकि यह विजय शंकर है। उन्होंने हाल में ही दिखाया है, कि वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी में क्या कर सकते हैं? अम्बाती रायडू काफी समय से वहां पर है, लेकिन मेरी राय में, शंकर के पास दिखाने के लिए और भी बहुत कुछ है। वह एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में फिट हो सकता है। वह जरुरत पड़ने पर विराट कोहली को कुछ ओवरों का विकल्प दे सकता है।”

Published on:
18 Mar 2019 03:54 pm