क्रिकेट

GG vs MI: अमेलिया कर का ऑलराउंड प्रदर्शन, मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 127 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर इसे हासिल कर दिया। मुंबई के लिए ऑलराउंडर अमेलिया कर ने पहले 17 रन देकर चार विकेट झटके और फिर 25 गेंद पर 31 रन की पारी खेली।

2 min read
amelia_kerr_.jpg

Gujarat Giants vs Mumbai Indians, WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का तीसरा मुक़ाबला गुजरात जायंट्स (GG) और गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने अमेलिया कर के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 127 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर इसे हासिल कर दिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए। हरमनप्रीत ने 41 गेंद पर पांच चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अमेलिया कर ने 25 गेंद पर 31 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की।

गुजरात जायंट्स के लिए तनुजा कंवर ने दो, कैथरीन ब्राइस और ली ताहुहु ने एक - एक विकेट झटके। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। इससे पहले गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। गुजरात की बल्लेबाजी पिछले सीजन की तरह इस सीजन के पहले मुक़ाबले में भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। टीम ने मात्र 78 रन पर अपने सात विकेट खो दिये थे। लेकिन अंत में कैथरीन ब्राइस और तनुजा कंवर ने मिलकर आठवे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कैथरीन ब्राइस ने 24 गेंद पर 25 और तनुजा कंवर ने 21 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान बेथ मूनी ने 22 गेंद पर 24 बनाए। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंकाड़ा भी नहीं छू पाया। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया कर ने चार विकेट झटके थे।

Published on:
25 Feb 2024 10:59 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो