
वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Vaibhav Sooryavanshi Player of the match: श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज का अंत बेहद ही रोमांचक मैच के साथ हुआ है। जैसा की उम्मीद थी कि इस सीरीज में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर ही टिकी होंगी, वैसा ही हुआ। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने महज 29 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्कों के साथ 324.14 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 94 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। जब उनसे प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो उनके सादगी भरे जवाब ने सबका दिल जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच को अवॉर्ड मिलने के बाद जब उनसे बल्लेबाजी प्लान को लेकर सवाल किया गया तो वैभव सूर्यवंशी ने सीधे मासूमियत भरा जवाब देते हुए कहा कि मैंने ज्यादा नहीं सोचा, बस पहले 10 ओवर का पूरा फायदा उठाना चाहता था। मैंने जो प्लान किया था, उसे पूरा करना चाहता था। मुझ पर सच में कोई प्रेशर नहीं था, लेकिन मैं पिछले कुछ मैच से अपने प्लान को पूरा करने में फेल हो रहा था।
50 ओवर फॉर्मेट में खेलने पर कैसा लग रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि मैंने बहुत कुछ सीखा है। लेकिन, मैं पहले भी बहुत सारे 50 ओवर के मैच खेल चुका हूं। लेकिन, अलग-अलग सरफेस और कंडीशन में खेलने में मजा आया।
श्रीलंका टीम के कप्तान सहान अराचिगे ने भी वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार पारी खेली और फिर आखिरी दो ओवर भी भारत के नाम रहे। जब आप बड़े स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको कुछ बड़े स्कोर चाहिए होते हैं। युवा लड़कों ने बहुत अच्छा खेला और सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी रन बनाने के लिए अच्छा टूर्नामेंट था।
Published on:
21 Jun 2026 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
