21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 21, 2026

Ind W vs Eng W 2nd ODI Highlights

Ind W vs Eng W 2nd ODI Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCIWomen)

India Women vs South Africa Women, 18th Match, Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे इस मैच से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 159 रनों का मामूली लक्ष्य रखा है।

भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। मंधाना 12 गेंदों में 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। भारत को शेफाली वर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुईं।

हमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा ने पारी संभाली

इसके बाद टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 10.2 ओवरों में 83 के स्कोर तक भारत को चौथा झटका लग गया था। यहां से कप्तान हमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।

मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल का कहर

कौर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की। इस मुकाबले में दीप्ति 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर वापस लौटीं। इनके अलावा, ऋचा घोष ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल ने 2-2 विकेट निकाले। नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।