21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Most T20I Matches: हरमनप्रीत कौर 200 T20I खेलने से सिर्फ एक मैच दूर, दुनिया को कोई पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर सका है ये कारनामा

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही हरमनप्रीत कौर 200 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। यह उपलब्धि अब तक किसी पुरुष या महिला क्रिकेटर ने हासिल नहीं की है।

2 min read
Google source verification
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर, महिला क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)

Harmanpreet Kaur World Record: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर 200 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। आज तक यह कारनामा कोई पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर पाया है। मेंस क्रिकेट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वह 200 के आंकड़े से काफी दूर हैं। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं, लेकिन उन्होंने 159 मैच के बाद टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचेंगी इतिहास

रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। हरमनप्रीत कौर ने अब तक 199 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 30 की औसत से 4130 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतकीय पारी भी खेली है। हरमनप्रीत कौर के अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 184 मुकाबले खेले हैं। वहीं, इंग्लैंड की डेनिएल वायट ने 183 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 177 मैच खेल चुकी हैं, तो वहीं टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना 168 मैच खेल चुकी हैं।

सबसे ज्यादा T20I खेलने वाली महिला खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचदेश
हरमनप्रीत कौर199भारत
सूजी बेट्स184न्यूजीलैंड
डेन वॉन निकर्क183दक्षिण अफ्रीका
एलिसे पेरी177ऑस्ट्रेलिया
स्मृति मंधाना168भारत

सबसे ज्यादा T20I खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचदेश
पॉल स्टार्लिंग163आयरलैंड
रोहित शर्मा159भारत
जॉर्ज डॉकरेल157आयरलैंड
जोस बटलर155इंग्लैंड
मोहम्मब नबी152अफगानिस्तान
बाबर आजम145पाकिस्तान
आदिल रशीद145इंग्लैंड
ईश सोढ़ी142न्यूजीलैंड
महमदुल्ला141बांग्लादेश
डेविड मिलर140दक्षिण अफ्रीका

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही है। उन्होंने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था और दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को मात दी थी। टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 अलग अलग ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप से सिर्फ 2 टीमें ही अगले दौर में जाएंगी। ऐसे में टीम इंडिया को अंतिम 4 में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे।