11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच पहले वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला जाना था। लेकिन अब इसमें तीन मैचों की टी20 सीरीज भी जोड़ दी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 06, 2026

India vs South Africa Test Match

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा (photo - IANS)

India vs South Africa Women Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। जहां टीम को वनडे सीरीज खेलनी है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। अब इस दौरे में टी20 सीरीज भी जोड़ दी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CA) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

9-12 दिसंबर के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें 9 से 12 दिसंबर के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी। इसके बाद दोनों पक्ष वनडे सीरीज में भिड़ेंगे, जिसकी शुरुआत 16 दिसंबर को पार्ल में पहले मुकाबले से होगी। दूसरा वनडे 19 दिसंबर को केपटाउन में और तीसरा 22 दिसंबर को ब्लूमफोन्टेन में खेला जाएगा। टी20 सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला बेनोनी में होगा, जबकि दूसरा 29 दिसंबर और आखिरी मैच 30 दिसंबर को पॉचेफ्स्ट्रोम में आयोजित किए जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आोजित होगी

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुताबिक शेड्यूल में टी20 सीरीज इसलिए शामिल की गई है ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतर तैयारी हो सके। यह ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आयोजित होगी और महिला क्रिकेट में पहली बार खेली जाएगी।

सीईओ फोलेट्सी मोसेकी का बयान

CSA के सीईओ फोलेट्सी मोसेकी ने कहा, "हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बदले हुए शेड्यूल की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। इसमें टी20 सीरीज़ भी शामिल है, जिससे यह पक्का हो सकेगा कि हमारी प्रोटियाज़ महिला टीम अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे अच्छी तैयारी कर सके।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और तीनों फॉर्मेट में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमें बेहतरीन मुकाबला देगा, क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।”

भारत ने अप्रैल में महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तहत दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, जहां पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने और हिसाब बराबर करने का मौका मिलेगा।

दोनों देशों के बीच नया शेड्यूल

इकलौता टेस्ट: 9-12 दिसंबर, गकेबेरहा

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे मैच: 16 दिसंबर, पार्ल

दूसरा वनडे मैच: 19 दिसंबर, केपटाउन

तीसरा वनडे मैच: 22 दिसंबर, ब्लॉमफोन्टेन

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच: 26 दिसंबर, बेनोनी

दूसरा टी20 मैच: 29 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम

तीसरा टी20 मैच: 30 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम