21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup Points Table: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 से पाकिस्तान बाहर, सेमीफाइनल की रेस में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे

Women's T20 World Cup: वूमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।

2 min read
Google source verification
T20 World Cup 2026

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- T20 World Cup 2026 X)

Team India in Women's T20 World Cup 2026: वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से दो टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। शनिवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें ग्रुप A में हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पाकिस्तान को जहां बांग्लादेश ने हराया, वहीं नीदरलैंड्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप A की अंक तालिका में भारत को पछाड़कर नंबर वन पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

इंग्लैंड ने ग्रुप किया टॉप

ग्रुप B में इंग्लैंड की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज ने भी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और वह दो में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल की रेस ग्रुप B में काफी कठिन हो गई है क्योंकि न्यूजीलैंड शुरुआती दो मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड और स्कॉटलैंड से एक-एक मैच और खेलना है।

टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो-दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी, जबकि चार टीमें डिसक्वालिफाई हो जाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल लगभग तय

भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप A में शुरुआती दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 21 जून को साउथ अफ्रीका, फिर 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से है। टीम इंडिया को अगले दौर का टिकट कन्फर्म करने के लिए दो मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर, इस ग्रुप की दूसरी सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को हरा दिया है। अब उसके अगले दो मुकाबले पाकिस्तान और भारत से हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 - ग्रुप A अंक तालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
ऑस्ट्रेलिया3306+4.391
भारत2204+3.975
बांग्लादेश3214-0.641
साउथ अफ्रीका2112-1.097
पाकिस्तान3030-1.857
नीदरलैंड्स3030-3.384

वहीं, इस ग्रुप की तीसरी मजबूत टीम साउथ अफ्रीका है, जिसे पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 65 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगले मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान को हराया और अब 21 जून को भारत से खेलना है। इसके बाद नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ उनके मुकाबले हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भले ही टूट गया हो लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में और 2-2 मैच खेलने हैं।