10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान

युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला 7 अगस्त से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 06, 2026

IND vs SL

युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है (photo - IANS)

Sri Lanka Xi vs India, 3-Day Warm-up Match: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा। यह तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच शुक्रवार 7 अगस्त से एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन और भारतीय टीम के बीच खेला जाएगा। इस मुक़ाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की 5 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसकी कप्तानी युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को दी गई है।

सुबह 10 बजे शुरू होगा मैच

यह प्रैक्टिस मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले यह एकमात्र प्रैक्टिस मैच खेलेगी। पहले यह मुक़ाबला चार दिन का खेला जाना था। लेकिन इसे घटाकर तीन दिन का कर दिया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा, जिसका आगाज 23 अगस्त से होना है।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है।

इंडिया ए के खिलाफ पिछले महीने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इस वॉर्मअप मैच में खेलने का मौका मिला है। इंडिया ए के खिलाफ 10 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा को टीम में रखा गया है। वहीं, इंडिया ए के खिलाफ ही 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज केसरा नुवांथा को भी टीम में शामिल किया गया है।

दिनुशा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेले हैं। चूंकि मुख्य टीम के कई नियमित खिलाड़ी अभी चल रही लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेल रहे हैं, इसलिए यह वॉर्मअप मैच चुने गए खिलाड़ियों के लिए यह मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा।

रवींद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी

भारत के लिए, यह तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच द्वीप देश की टर्निंग पिचों पर खेलने से पहले जरूरी मैच प्रैक्टिस देगा। टीम इंडिया के ज़्यादातर खिलाड़ियों के पास श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज में अनुभवी रवींद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई है और उनका रोल काफी अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही सारांश जैन और आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, साई सुदर्शन के खेलने पर भी अभी संशय बरकरार है। सुदर्शन के फिट न हो पाने की स्थिति में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है।

वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम:

निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।