6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इंग्‍लैंड का जलवा, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

Most runs in T20s: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इंग्‍लैंड का जलवा है। जोस बटलर कीरोन पोलार्ड को पछाड़कर इस लिस्‍ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद बटलर ने कहा कि एक दिन ये रिकॉर्ड भी कोई तोड़ देगा और वह नाम होगा वैभव सूर्यवंशी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 06, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, Most runs in T20s,

वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Jos Buttler Most runs in T20s: टी20 क्रिकेट में जोस बटलर इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर ने द हंड्रेड में वेल्श फायर के खिलाफ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के मैच कीरोन पोलार्ड पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने व्हाइट-बॉल करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया। अगर शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की बात करें तो इस लिस्‍ट में इंग्‍लैंड का ही जलवा है। इस सूची में बटलर समेत तीन इंग्लिश बल्‍लेबाज हैं। बटलर इस उपलब्धि पर कहा कि यह सोचना वाकई बहुत अच्छा है कि आपने सबसे ज्‍यादा टी20 रन बनाए हैं। लेकिन, कोई एक दिन इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।

जोस बटलर ने बनाए 14833 रन

बता दें कि जोस बटलर ने मैनचेस्‍टर में बुधवार रात सिर्फ 20 गेंदों पर दो चौके और 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेलते हुए सुपर जायंट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्‍होंने 14803 रनों का कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर 2009 से लेकर अब तक टी20 क्रिकेट में 522 मैच खेले चुके हैं, जिनकी 492 पारियों में वह 147.24 के स्‍ट्राइक रेट से 14833 रन बना चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (करियर)

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचपारीरनस्ट्राइक रेट
1जोस बटलर2009-202652249214,833147.24
2कीरोन पोलार्ड2006-202674666314,803151.02
3क्रिस गेल2005-202246345514,562144.75
4एलेक्स हेल्स2009-202652852314,449144.51
5डेविड वॉर्नर2007-202643943814,284140.77
6विराट कोहली2007-202643041314,218135.88
7जेम्स विंस2010-202649147913,777136.50
8शोएब मलिक2005-202555751513,571127.24
9क्विंटन डी कॉक2011-202645243812,654139.39
10रोहित शर्मा2007-202647245912,531135.64

'उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा'

बटलर ने टी20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद स्काई क्रिकेट से बातचीत में कहा कि यह मजेदार बात है कि क्रिकेट कितनी जल्दी बदलता है। एक दिन आप डॉग होते हैं, एक दिन आप लैंप पोस्ट होते हैं। मैं कुछ महीने पहले मैं फॉर्म के लिए स्ट्रगल कर रहा था और अब पिछले कुछ हफ्तों में मैं पहले से कहीं ज्‍यादा अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। उन्‍होंने सबसे महान बल्‍लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आने पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सोचना वाकई बहुत अच्छा है कि आपने सबसे ज्‍यादा टी20 रन बनाए हैं। लेकिन, कोई एक दिन इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।