6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम हर जवाब के लिए तैयार’, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने भरी हुंकार

Gautam Gambhir: श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के सभी प्‍लेयर्स को साफ संदेश दिया है कि पहले टेस्‍ट की सुबह चाहे हम पहले बैटिंग कर रहे हों या बॉलिंग कर रहे हों। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम हर जवाब देने के लिए तैयार हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 06, 2026

Gautam Gambhir, India vs Sri Lanka,

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल से बात करते हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

Gautam Gambhir message: श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले भारतीय टीम नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी युवा टेस्ट टीम को एक जोश भरा संदेश दिया है। उन्होंने शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली टीम से कहा कि वे गॉल में शुरुआती दिन से ही हर चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उन्‍होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के लिहाज से भारत के लिए अहम मानी जा रही सीरीज को लेकर गंभीर ने कहा कि आने वाले दिनों में अच्छी तैयारी यह तय करेगी कि टीम इंडिया स्पिन फ्रेंडली श्रीलंकाई परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करेगी।

'पक्का करें कि हम सभी शर्तों को पूरा करें'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए गए वीडियो में गौतम गंभीर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या है? हम जानते हैं कि हम किसके लिए खेल रहे हैं? हम वॉल्यूम कर सकते हैं, हम अपनी लिमिट्स को बढ़ा सकते हैं, हमें सभी शर्तों को पूरा कर सकते हैं। 15 अगस्‍त की सुबह चाहे हम पहले बल्‍लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें हर सवाल, जो हमसे पूछा जाएगा। हम उसका हर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुनिश्चित करें कि हम अब से सभी बॉक्स में टिक करें।

वार्म अप मैच अहम

भारत के हाल के क्वालिटी स्पिन बॉलिंग के खिलाफ संघर्ष के बाद 7 अगस्‍त से शुरू होने वाला तीन दिवसीय वार्म-अप मैच और भी अहम है। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सहित कई शीर्ष बल्‍लेबाजों ने श्रीलंका पहुंचने से पहले ही स्पिन के खिलाफ अपने खेल पर काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन तीन दिन के मैच से स्थानीय हालात का अहम अनुभव मिलने की उम्मीद है।

नए लोगों का गर्मजोशी से स्वागत

बता दें कि मौजूदा टीम के कई सदस्य पहली बार श्रीलंका में रेड-बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, इनमें से सिर्फ केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को ही इस देश में पहले टेस्ट खेलने का अनुभव है। गंभीर ने टीम मीटिंग में नए आए सारांश जैन और औकिब नबी के साथ-साथ नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत किया।

उन्‍होंने कहा कि दोस्तों, सभी का स्वागत है। हमारे पास कुछ नए लोग आए हैं। सबसे पहले सारांश को बधाई हो, तुमने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। जब भी तुम्हें मौका मिले, अपने परिवार और देश को गर्व महसूस कराना। दूसरी बात मैं औकिब को बधाई देना चाहता हूं, तुम्हारा पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा था और तुमने जम्‍मू-कश्‍मीर को रणजी ट्रॉफी जिताई, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

आखिर में, मैं जॉय (सुभादीप घोष) का भी स्वागत करना चाहता हूं। उसने इतने सालों तक कई टीमों के साथ काम किया है। मुझे यकीन है कि उसका जुनून, उसका कमिटमेंट इस टीम को आगे ले जाएगा और यह पक्का करेगा कि उसका एनर्जी लेवल सभी को टारगेट हासिल करने में मदद करेगा, जो हम करना चाहते हैं।