
Mumbai vs Haryana, Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के एलीट और प्लेट ग्रुप मैच सोमवार 26 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। मुंबई के बीकेसी में 45वां मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन दूसरे सेशन में दो विकेट के नुकसान पर चाय काल तक 63 ओवर में 238 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी ने इस मुकाबले में शतक बनाया है, यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने 180 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए हैं। वहीं, सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान इस मुकाबले में शतक बनाकर खेल रहे हैं। वह 164 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह पहले ही दिन मुंबई ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं, हरियाणा की ओर से अमन कुमार और सामंत जाखड़ ने एक-एक विकेट लिया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने 2.1 ओवर में सिर्फ 12 के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश सक्सेना का विकेट गंवा दिया। दिव्यांश 7 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर अमन कुमार का शिकार बने। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी का साथ देने मुशीर खान क्रीज पर उतरे।
इन दोनों मुंबई की पारी को बहुत अच्छे से संभाला और दूसरे विकेट के लिए 324 गेंदों पर 208 रन की साझेदारी की। रघुवंशी ने 180 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहल शतक है।
रघुवंशी के आउट होने के बाद मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड खुद क्रीज पर उतरे और 27 गेंदों पर 9 रन की सहायता से टीम के स्कोर को पहले दिन चायकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 238 रन पर पहुंचा दिया। वहीं, मुशीर खान 164 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हरियाणा की ओर से अमन कुमार ने अपने 10 ओवर के स्पेल में पांच मेडन के साथ 31 रन देते हुए एक विकेट लिया है। जबकि सामंत जाखड़ ने अपने सात ओवर के स्पले में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया है।