क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने धारदार गेंदबाजी कर छुड़ाए गुजरात के छक्के, मुंबई ने दर्ज की आसान जीत

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए खेलते हुए विनू माकंड अंडर 19 ट्रोफी में गुजरात के खिलाफ शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 9:44 AM IST
arjun tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर ने धारदार गेंदबाजी कर छुड़ाए गुजरात के छक्के, मुंबई ने दर्ज की आसान जीत

नई दिल्ली।सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अभी हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। हलाकि वह इस दौरे पर केवल 3 विकेट और 14 रन ही बना सके थे। जिस कारण उनके टीम में चयन पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब उन्होंने विनू माकंड अंडर 19 ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन कर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। अर्जुन को इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चयनकर्ताओं ने मौका दिया था जिसे सचिन के लाल ने बिलकुल सही साबित किया है। अर्जुन को एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए इस टूर्नामेंट में मिले मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।


अर्जुन का शानदार प्रदर्शन-
शनिवार को मुंबई के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी कर मात्र 30 रन खर्च 5 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन से मुंबई ने एक आसान जीत दर्ज की। अर्जुन ने 8.2 ओवर गेंदबाजी की जिसमे उन्होंने 1 ओवर मेडेन भी फेका। तेंदुलकर ने गुजरात की पारी के पहले 3 और आखिर 2 विकेट झटके। मुंबई को अर्जुन की बल्लेबाजी की जरुरत नहीं पड़ी और उन्होंने यह मैच आसानी से जीत लिया। इससे पहले मुंबई ने पश्चिम बंगाल के खिलाफ मैच खेला था जिसमे अर्जुन ने 6 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके थे। मुंबई ने बंगाल के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।


गुजरात-मुंबई मैच का पूरा हाल-
मुंबई ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। गुजरात की शुरुआत ख़राब रही और उसने 16 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। यह तीनों विकेट अर्जुन के ही नाम रहे। गुजरात ने उमंग के 51 और जयमीत पटेल के 26 रनों की बदौलत 49.2 ओवरों में 142 रन बनाए। अर्जुन के 5 के अलावा अथर्व पुजारी ने 6 ओवर में 5 मेडेन फेक 3 रन देकर 1 विकेट झटका। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज सुवेद पार्कर(नाबाद 67) और दिव्यांश(45) ने 108 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद पार्कर और प्रग्नेश(नाबाद 27) ने मुंबई को 9 विकेट से जीत दिला दी।

Published on: