श्रीलंका टीम 160 रन पर आल आउट
भारत से मिले, 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम नियमीत अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते 38.4 ओवर में 160 रन तक ही पहुंच सकी। श्रीलंका के लिए निशान मदुस्का ने 49, नवोद प्रणवितना ने 48 और प्रसिंदू सूर्यबांद्रा ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से त्यागी ने 24 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सिद्धार्थ देसाई ने 37 रन पर दो विकेट और मोहित जांगड़ा ने 18 रन पर एक विकेट हासिल किए। त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच जबकि जयसवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया।