अनुष्का और आयशा में हुई थी अनबन
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को वैसे तो फैंस से बहुत प्यार मिलता है।लेकिन कुछ दिनों से जैसी खबरें सामने आ रही हैं उसके बाद हो सकता है इस जोड़ी को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़े। आपको बता दें इंग्लैंड में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया। साथ ही यह खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। एशिया कप में भारतीय टीम की बागडोर विराट की जगह रोहित शर्मा को दी गई थी और पहले यह खबर भी आई थी की दोनों कप्तानों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।और इसी कारण हाल ही में रोहित शर्मा ने विराट कोहली को इंस्टाग्राम और ट्विटर से अनफॉलो कर दिया था।अनुष्का भारतीय टीम के साथ विदेशी दौरों पर भी विराट और टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने कई बार वहां मौजूद रहती हैं। इंग्लैंड में भी अनुष्का टीम के साथ मौजूद थी, तभी इंग्लैंड दौरे पर ही शिखर धवन की पत्नी आयशा भी मौजूद थी । खबरों की माने तो अनुष्का और आयशा अच्छी दोस्त थी लेकिन इंग्लैंड सीरीज में ही दोनों के बीच कुछ खटपट हो गई और उसके बाद ही दोनों की बातचीत भी बंद है ।