क्रिकेट

AUS vs IND 2nd Test: दूसरे टेस्ट से यह 2 खिलाड़ी होंगे बाहर? रोहित की वापसी के बाद ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

AUS vs IND 2nd Test: एडिलेड में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और उनकी वापसी से प्लेइंग 11 में बदलाव तय है ऐसे में चलिए जानते हैं किन खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।

2 min read

AUS vs IND 2nd Test: पर्थ टेस्‍ट जीतकर बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफ़ी की दमदार शुरुआत करने के बाद भारतीय टीम के पास अब शुक्रवार से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्‍ट में एडिलेड का किला ढहाने की बड़ी जिम्मेदारी है। ऑस्‍ट्रेलिया ने इस मैदान पर अब तक सात पिंक बॉल टेस्‍ट खेले हैं और सभी में उसे जीत हासिल हुई है। वहीं टेस्‍ट सीरीज़ में पिछड़ने के बाद पिछली बार ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में वापसी 1936-37 में की थी। ऐसे में अगर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को इस सीरीज़ में बने रहना है तो उनका यह टेस्‍ट जीतना बहुत अहम है।

रोहित की वापसी, हेज़लवुड बाहर

भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि कप्‍तान रोहित शर्मा इस टेस्‍ट से वापसी कर रहे हैं। गुरुवार को उन्‍होंने बता ही दिया है कि वह मध्‍य क्रम में बल्‍लेबाज़ी करेंगे। ऐसे में केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल ही एडिलेड टेस्‍ट में भी ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। दूसरी ओर, पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेलने वाले शुभमन गिल भी इस टेस्‍ट में वापसी कर रहे हैं और वह नंबर तीन पर खेलते दिखेंगे। इसका मतलब है कि इस मैच में देवदत्‍त पड़‍िक्‍कल और ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना पड़ेगा।

वहीं नाथन लियोन को भी यह आश्‍चर्य चकित करने वाला लगा था कि 850 से अधिक टेस्‍ट विकेट लेने वाले भारत के प्रमुख स्पिनरों आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाया गया था। दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया ने भी जोश हेज़लवुड को चोट के कारण खो दिया है। अब उनकी जगह स्‍कॉट बोलैंड इस टेस्‍ट में उतरेंगे। वहीं मिचेल मार्श के बारे में भी यह संदेह है कि क्‍या वह एडिलेड टेस्‍ट में गेंदबाज़ी कर पाएंगे। अगर वह विशुद्ध बल्‍लेबाज़ के तौर पर खेलते हैं तो इससे ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा।

पिच और परिस्‍थ‍ित‍ि : पहले दिन बारिश के आसार

पिच पर 6एमएम की घास छोड़ी गई है। लायन ने यहां पर टर्न की उम्‍मीद जताई है। वहीं मैच के पहले दिन बारिश के भी आसार हैं। दूसरे दिन भी खेल प्रभावित हो सकता है लेकिन इसके बाद मौसम ठीक रहेगा जिससे परिणाम का पूरा समय मिलेगा।

टीम इंडिया की संभावित 11

यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

Published on:
05 Dec 2024 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर