3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC ने अगर बांग्‍लादेश की तरह पाकिस्तान को भी पूरे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया तो कौन सी टीम लेगी जगह

Uganda Can Replace Pakistan: पाकिस्तान सरकार की T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच रिपोर्ट आ रही है कि जय शाह की अगुवाई वाली ICC पाकिस्तान को पूरे टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कौन सी टीम उसकी जगह लेगी?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 03, 2026

Uganda Can Replace Pakistan

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी बाबर आजम और इमाम-उल-हक। (फोटो सोर्स: IANS)

Uganda Can Replace Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि पाकिस्‍तानी टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलेगी, लेकिन ग्रुप स्‍टेज के मुकाबले में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी। इस घोषणा के बाद क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान का ये फैसला बांग्लादेश के भारत जाने से इनकार करने के कारण टूर्नामेंट से हटाए जाने के बाद आया है। पाकिस्तान के इस कदम को मुख्य रूप से बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन, इसके उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उसे बांग्‍लादेश की तरह पूरे टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर उसकी जगह कौन सा देश खेलेगा, आइये पूरे घटनाक्रम के साथ इस पर भी जानते हैं।

पीसीबी को 48 घंटे का अल्‍टीमेटम!

आईसीसी पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले से नाखुश है। उसने अपने आधिकारिक बयान में पीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का आग्रह किया। इसके साथ ही पाकिस्तान से यह भी कहा कि वे इस फैसले के देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले लंबे समय के प्रभावों पर विचार करें।

सूत्रों के हवाले एनडीटीवी की एक रिपोर्ट बताया गया है कि जय शाह की अगुवाई वाली आईसीसी पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। कहा गया है कि अगर पीसीबी अगले 48 घंटों में कोई कदम नहीं उठाता है तो उन्‍हें इन कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

  • 1970 के दशक में साउथ अफ्रीका को सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया था। इसी तरह पाकिस्तान को भी बाहर किया जा सकता है।
  • विदेशी प्‍लेयर्स को पीएसएल में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से इनकार किया जा सकता है। इससे पाकिस्तान की प्रमुख घरेलू लीग प्रभावी रूप से काफी कमजोर हो जाएगी।
  • आईसीसी राजस्व में पाकिस्तान के हिस्से को फ्रीज कर सकता है, जो अनुमानित सालाना लगभग 34.5 मिलियन डॉलर (करीबी 950 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये) है।

... तो युगांडा लेगा पाकिस्‍तान की जगह

पाकिस्तान को अगर टूर्नामेंट से सस्पेंड कर दिया जाता है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि युगांडा उनकी जगह ले लेगा, क्‍योंकि वह 20 भाग लेने वाले देशों के बाद सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है। बांग्‍लादेश को बाहर करने के बाद इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी, जब स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप में एंट्री दी गई थी।

बांग्‍लादेश की वापसी के भी दावे

वहीं, कुछ रिपोर्टों में ये भी दावा किया जा रहा है कि अगर पाकिस्तान को सस्पेंड किया जाता है तो उसकी जगह बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप में अप्रत्याशित रूप से वापसी हो सकती है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने वाले हैं और ऐसे यह बांग्लादेश के अनुरोध के अनुरूप होगा। हालांकि, आईसीसी के रुख को देखते हुए बांग्लादेश की वापसी की संभावना कम है।

Story Loader