3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप के वॉर्म-अप में ओमान ने किया बड़ा खेल, श्रीलंका A को 5 विकेट से रौंदकर मचाई सनसनी

Sri Lanka A vs Oman Highlights: टी20 वर्ल्डकप 2026 के चौथे वॉर्म-अप मुकाबले में श्रीलंका A की टीम ने 145 रन बनाए, जिसे ओमान ने 5 विकेट गंवाकर 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification
oman Cricket Team

ओमान क्रिकेट टीम (फोटो- Oman Cricket)

T20 World Cup 2026 Warm up 4th Match: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे वॉर्म-अप मुकाबले में ओमान ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका ए को पांच विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम ने 18 ओवर में ही 146 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ओमान की यह जीत उनके हौसले बुलंद करेगी, साथ ही उनके ग्रुप की अन्य टीमों के लिए यह चिंता का सबक भी है। इस जीत का मतलब यह भी है कि ओमान को एक कमजोर टीम समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

श्रीलंका A की खराब शुरुआत

इस मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत उनकी अच्छी नहीं रही और टीम ने 72 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए। टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। सबसे ज्यादा 29 रन बनाए गए, जबकि दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए चमिंदु विक्रमसिंघे ने 13 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। ओमान के लिए शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेड्रा ने दो-दो विकेट चटकाए।

आमिर कलीम ने जड़ा अर्धशतक

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम को छोड़ दें तो टॉप-4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। हम्माद मिर्जा 5, वसीम अली 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद नदीम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि आमिर कलीम के साथ विनायक शुक्ला ने बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। आमिर कलीम की पारी ने ओमान की जीत की नींव रखी। उन्होंने 47 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके बाद विनायक शुक्ला और जितेन रमननंदी ने मिलकर ओमान को जीत तक पहुंचा दिया।

ओमान ने 18 ओवर में 146 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब ओमान अपना आखिरी वॉर्म-अप मुकाबला 5 फरवरी को जिंबॉब्वे के खिलाफ खेलेगा, जो इंग्लिश स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा।

Story Loader