क्रिकेट

वार्नर की जगह ओपिंनग के लिए तैयार है ये आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, नाम चौंका देगा आपको

-डेविड वार्नर के ग्रोइन में लगी चोट। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलने पर संदेह।-मार्नस लाबुशैन ने कहा कि मैं अपने साथी खिलाड़ी वार्नर के कमी को पूरान का प्रयास करूंगा।-अभी मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। ओपनिंग के लिए कहा जाएगा तो मैं उसी हिसाब से तैयार रहूंगा।  
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 10:19 PM IST
labuschagne.jpg

नई दिल्ली। दाएं हाथ के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन (australian batsman labuschagne) ने कहा है कि वह डेविड वार्नर (David Warner) की अनुपस्थिति में अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने को तैयार हैं। वार्नर (David Warner) को दूसरे वनडे में ग्रोइन में चोट लग गई थी जिसके कारण वह भारत के खिलाफ बाकी के बचे सीमति ओवरों के मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसका मतलब है कि वार्नर (Warner) बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।

लाबुशैन (labuschagne) ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के हवाले से लिखा, 'निश्चित तौर पर, अगर मुझसे सलामी बल्लेबाजी करने के लिए पूछा जाता है तो मैं यह करना पसंद करूंगा। हम देखेंगे कि हमारी टीम अगले कुछ मैचों में किस तरह से खेलती है। लेकिन हां मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा। उन्होंने कहा, नंबर-4 पर मेरा काम स्थिति को पढ़ना और उसके हिसाब से अपना खेल खेलना है। आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 374 का स्कोर किया था और दूसरे वनडे में 389 रनों का।

दूसरे मैच में स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 104 रन बनाए थे। लाबुशैन ने 61 गेंदों पर 70 रनों का योगदान दिया था। उन्होंने कहा, जब मैं बल्लेबाजी करने आया था तब स्टीव बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय साझेदारी बनाने और उनके साथ खड़े रहने की बात थी। जब वह आउट हो गए तो मैंने और मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने कहा, पारी के आखिरी में अपना काम करना अच्छा रहा। ऐसा करने का मुझे मौका नहीं मिलता। मुझे लगता है कि यह काफी अहम है।

Published on: