
Australia Women vs India Women: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए चरण में रविवार 28 जून को आखिरी मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉड्र्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टॉस के बाद कौर ने कहा कि हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। हमारे लिए ये बहुत जरूरी गेम है। इसलिए हमने सोचा कि चलो बस खुलकर बैटिंग करते हैं। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। नंदनी की जगह क्रांति वापस आई है। उसे इस तरह की पिचें सूट करती हैं। आज एक फ्रेश दिन और फ्रेश माइंड है। आज खुद को एन्जॉय करने का दिन है।
वहीं, ग्रुप स्टेज में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने कहा कि असल में हम गेंदबाजी ही चुनते। उन्होंने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि फोएबे लिचफील्ड वापस आ गई हैं। जबकि इस मैच में अलाना किंग नहीं खेल रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने निकोला कैरी ने कहा कि पक्का हम जीतना चाहती हैं। हमारे ग्रुप के हिसाब से यह बहुत बड़ा गेम है। हम सेमीफाइनल में भी इसी मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं। यह खेलने के लिए एक शानदार ग्राउंड है। हमारी कई लड़कियों ने यहां खेलने में बहुत समय बिताया है। ग्रुप को उन अलग-अलग ग्राउंड्स के बारे में अच्छी जानकारी है जहां हमने खेला है।
हमारी लड़कियां टॉप ऑर्डर में कमाल की रही हैं। सभी ने अलग-अलग समय पर योगदान दिया है और मिडिल से लोअर ऑर्डर के लिए बहुत अच्छे प्लेटफ़ॉर्म तैयार किए हैं। भारत के खिलाफ खेलना हमेशा एक बहुत बड़ा गेम होता है। भीड़ हमेशा उनके साथ होती है।
बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़।