22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी से जीतने के बावजूद नहीं हुआ साउथ अफ्रीका को फायदा, देखें लेटेस्ट WTC पॉइंट्स टेबल

SA vs AUS: दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के पास पहली पारी के आधार पर 326 रन की बढ़त थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में 295 रन ही बना सकी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 22 Oct 2026, 9:29 PM IST

Temba Bavuma

टेम्बा बावुमा (फोटो- IANS)

WTC 2025-27 Points Table Update: गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में पारी और 31 रन से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 179 रन की पारी खेलने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। हालांकि इस जीत के बावजूद साउथ अफ्रीका अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम है। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है।

हार को नहीं टाल पाई ऑस्ट्रेलिया

खेल के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को हार टालने के लिए 90 ओवर खेलना था। हालांकि शुरुआत में बारिश ने साथ दिया लेकिन जब एक बार खेल शुरू हो गया, तो धीरे धीरे साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की और मार्को यानसन ने जोश हेजलेवुड को आउट कर साउथ अफ्रीका की जीत की मुहर लगा दी। यानसेन ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। 85 रन की धमाकेदार पारी खेलने के अलावा उन्होंने मैच में 6 विकेट चटकाए।

मैच के बाद अपडेटेड WTC अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत (PCT)
ऑस्ट्रेलिया1293010875.00%
न्यूजीलैंड64115272.22%
दक्षिण अफ्रीका64204866.67%
बांग्लादेश63214055.56%
भारत115426851.52%
इंग्लैंड167817438.54%
श्रीलंका61232433.33%
वेस्टइंडीज122823020.83%
पाकिस्तान927054.63%

इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका की जीत प्रतिशत 60 थी, जो बढ़कर 66.67 हो गई है लेकिन पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि साउथ अफ्रीका अगर आखिरी मैच जीत लेती है तो वह 71.43 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा हो जाएगा और उसे पहला स्थान मिल जाएगा और ऑस्ट्रेलिया सीधे तीसरे स्थान पर चली जाएगी और उसकी जीत प्रतिशत घटकर 69.23 हो जाएगी।

मैच के पहले WTC अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत (PCT)
ऑस्ट्रेलिया1192010881.82%
न्यूजीलैंड64115272.22%
दक्षिण अफ्रीका53203660.00%
बांग्लादेश63214055.56%
भारत115426851.52%
इंग्लैंड167817438.54%
श्रीलंका61232433.33%
वेस्टइंडीज122823020.83%
पाकिस्तान927054.63%