टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए थे, जहां से मैच जीतना मुश्किल हो गया था। उस दौरान अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 29 और संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए थे। सेंटनर ने दोनों का नाम लिए बिना बताया कि कैसे टीम इंडिया के पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी हमारी टीम पर भारी पड़ी। उन्होंने कहा, "बीच में हमने उन पर दबाव बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन, मुझे लगता है कि पावरप्ले हमेशा एक चुनौती होगी। हमें उन्हें धीमा करने का प्रयास करने का एक तरीका ढूंढना होगा, लेकिन वह 80 रन का पावरप्ले हो सकता है, 100 का नहीं।