पिच के बदलते मिजाज और टीम की जीत में इसके योगदान के बारे में उन्होंने कहा, 'मैच के दौरान बहुत कुछ हो रहा था। मैं और अभिषेक सकारात्मक इरादे के साथ बल्लेबाजी करना चाहते थे। जब आप विकेटकीपिंग कर रहे होते हैं, तो आपके दिमाग में अपनी बल्लेबाजी का भी ख्याल चलता रहता है। पहली पारी में गेंद सही लेंथ से नहीं आ रही थी, लेकिन दूसरी पारी में ओस के कारण गेंद बल्ले पर काफी बेहतर तरीके से आ रही थी।'