22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, भुवनेश्वर कुमार भी नहीं रोक पाए

NZ vs IND 1st T20I: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 225 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 82 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि भारतीय गेंदबाजों के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:19 PM IST

India tour of New Zealand 2026

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स। (Photo- ANI)

New Zealand vs India 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इस मैदान पर अपना सर्वोच्च स्कोर बना डाला। भारत के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब भारत के पांच गेंदबाजों ने एक ही पारी में 40 या उससे अधिक रन खर्च किए। इस मुकाबले से पहले मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 13 बार ऐसा हो चुका था, लेकिन भारतीय टीम के पांच गेंदबाजों का एक ही पारी में 40 या उससे अधिक रन देना पहली बार हुआ।

भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 51 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 45 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया, जबकि मयंक यादव ने इतने ही ओवरों में 44 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने भी निराशा किया। भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवरों में 49 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 40 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में बटोरे 67 रन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पारी के आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोर लिए। इस दौरान कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम का स्कोर 225 रन तक पहुंचा दिया।

पूरी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट लेने और रन गति पर अंकुश लगाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मौके का पूरा फायदा उठाया और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया।

ग्लेन फिलिप्स ने खेली 82 रन की तूफानी पारी

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 24 रन, फिन एलन ने 45 रन, डेरिल मिचेल ने 28 रन और बेवन जैकब्स ने 31 रन का योगदान दिया। माइकल ब्रेसवेल सात रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 225 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग