न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। फिलिप्स ने 40 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205 का रहा। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों में 24 रन, फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। वहीं, बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए, लेकिन वह रन आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।