22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय गेंदबाजों की रेल बनाकर फिन एलेन और टिम सेफर्ट ने रचा इतिहास, तोड़ा अभिषेक-संजू का वर्ल्ड रिकॉर्ड

NZ vs IND 1st T20I: टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 15 बार एक साथ ओपनिंग करने वाली 100 जोड़ियों में से एक फिन एलेन और टिम सेफर्ट की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों का पार्टनरशिप रन रेट सबसे अच्छा 11.28 है। इस मामले में इन दोनों ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन 11.16 के रन रेट को भी पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 22, 2026

NZ vs IND 1st T20I, Finn Allen and Tim Seifert,

न्‍यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन और टिम सेफर्ट। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Rokte_Amarr_KKR)

New Zealand vs India 1st T20I: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में फिन एलेन और टिम सेफर्ट की सलामी जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों ने पारी की शुरुआत में जबरदस्‍त खेले दिखाते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की भारतीय सलामी जोड़ी के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। टी20 इंटरनेशनल में कम से कम 15 बार एक साथ ओपनिंग करने वाली 100 जोड़ियों में से एक एलेन-सेफर्ट की जोड़ी का पार्टनरशिप रन रेट सबसे अच्छा है। इस मामले में इन दोनों ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पीछे छोड़ा है।

कुछ पॉइंट्स से भारतीय जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिन एलेन और टिम सेफर्ट ने बतौर सलामी जोड़ी 20 पारियों में 46.84 के औसत और 11.28 के जबरदस्‍त रन रेट से कुल 890 रन बनाए हैं। इस दौरान इन दोनों के बीच पांच बार अर्धशतकीय और दो बार शतकीय साझेदारियां हुई हैं। पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 15 बार एक साथ ओपनिंग करने वाली 100 जोड़ियों में इन दोनों का पार्टनरशिप रन-रेट सबसे अच्छा 11.28 है।

इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 11.16 के रन रेट से कुल 1033 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में न्‍यूजीलैंड के लिए ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सिर्फ मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो के नाम सबसे ज्‍यादा 1012 रन हैं।

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो टॉस हार‍कर पहली बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम को फिन एलेन और टिम सेफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सेफर्ट ने 24 रन बनाए। इसके बाद कीवी टीम का दूसरा विकेट 7.4 ओवर में फिन एलेन के रूप में 80 के स्‍कोर पर गिरा।

उन्‍होंने 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्‍कों की मदद से 45 रन की पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद न्‍यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका 12.1 ओवर में 122 के स्‍कोर पर लगा। जब डेरिल मिचेल 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्‍के की सहायता से 28 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हुए। खबर लिखे जाने तक न्‍यूजीलैंड 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर खेल रही थी।