22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पहले ही मुकाबले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया ऐसा

IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धुंआधार शुरुआत दी। इस दौरान अभिषेक ने टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:53 PM IST

Abhishek Sharma Latest Update.

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Photo - IANS)

Abhishek Sharma New T20I World Record:भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए पहली गेंद पर 7 बार छक्का लगाया है। दुनिया में कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वह 12 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

संजू सैमसन ने जड़ा 8वां अर्धशतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। संजू ने इस साल का 8वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह मिचेल सेंटनर की गेंद पर प्ले डाउन हो गए। संजू ने ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद को कट करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने अंदरुनी किनारा लिया और ऑफ स्टंप से जा टकराई। उन्होंने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 33 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। इन दोनों सलामी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 6 ओवर में ही 94 रन बना लिए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 225 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सीफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस इनिंग में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। डेरिल मिचेल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा।

फिलिप्स ने मचाया धमाल

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इसमें 8 चौके और 3 छक्के लगाए, तो बेवन जैकब्स 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाने के बाद रनआउट हुए।

भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट निकाले। हालांकि, सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए, जबकि अर्शदीप ने भी 45 रन दिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने बिना कोई विकेट चटकाए 40 रन खर्च किए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग