टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले में 94 रन जोड़ लिए। हालांकि, इस दौरान 12 गेंदों में 29 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। लेकिन टीम इंडिया ने पावरप्ले में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था, जब उसने 6 ओवर में 100 रन बना लिए थे। इसके बाद 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 95 रन बनाए थे।