हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर क्रिस गेल के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, क्रिस गेल के अलावा हैरी ब्रूक भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है।